फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

269 शिक्षित बेरोजगारों के हाथों को मिला विभिन्न कंपनियों में काम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गौचर। सेवायोजन और ग्राम विकास विभाग की ओर से गौचर मैदान में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। विभिन्न कंपनियों में रोजगार पाने के लिए जिले के 895 शिक्षित युवाओं ने पंजीकरण करवाया, जिनमें से 269 युवाओं का चयन हुआ।
विज्ञापन

रोजगार मेले का आयोजन पं. दीन दयाल उपाध्याय कौशल विकास योजना के तहत किया गया। मेले का शुभारंभ करते हुए कर्णप्रयाग विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि जिले के बेरोजगार युवा-युवतियों को उनकी योग्यता के अनुसार रोजगार दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही उन्हें कौशल प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है। बारिश और ठंड के बावजूद रोजगार के लिए काफी संख्या में युवा मेले में पहुंचे। पालिका अध्यक्ष अंजू बिष्ट, सुरेंद्र लाल, कुलदीप कंडेरी, आरएस राणा और जयकृत बिष्ट ने रोजगार मेले की सराहना की। मेले में आठवीं से लेकर स्नातकोत्तर स्तर के अभ्यर्थियों के लिए विप्रो, स्नाइडर, टाटा स्काई, एचआर एक्सपर्ट, रौकमैन इंटरनेशनल, पल्स इंटरनेशनल, अपोलो मेडिकल और माउंट टैलेंट कंसल्टिंग कंपनियों के लिए पंजीकृत 895 अभ्यर्थी शामिल हुए। रोजगार के लिए साक्षात्कार के आधार पर 269 युवाओं का चयन किया गया। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष गजेंद्र नयाल, किशन दानू, अनिरुद्ध बिष्ट, देवेंद्र नेगी, नवीन टाकुली, सुरेंद्र सिंह कनवासी, सेवायोजन अधिकारी अनुभा जैन, सुनील कुमार और राकेश नेगी आदि मौजूद थे। संचालन किशन रावत ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें