फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थराली में 13 लोग संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार को थराली में कोरोना के 13 मामले सामने आए। सीएचसी की कोविड प्रभारी डॉ. एश्वर्या रेवाड़ी ने बताया कि 11 लोग एंटीजन टेस्ट और 2 लोग आरटीपीसीआर में पॉजिटिव आए। वहीं देवाल के धरामल्ला में दो संक्रमित मिले। स्वास्थ्य विभाग के डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि बुधवार को पूर्णा गांव में 150 एंटीजन व 152 आरटीपीसीआर के सैंपल लिए गए। एंटीजन सैंपल में कोई भी संक्रमित नहीं मिला। वहीं गैरसैंण के कंडारीखोड़ में 95 लोगों की जांच की गई। ग्राम प्रधान लीलाधर जोशी ने बताया कि बुखार खांसी से पीड़ित एक व्यक्ति का रेपिड टेस्ट करने पर वह संक्रमित मिला, जिसे होम क्वारंटीन किया गया। अब गांव में संक्रमितों की संख्या कुल 10 हो गई है। सभी संक्रमितों को कोरोना केयर किट दी गई है। इस दौरान डॉ. राजेश गैड़ी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता यशोदा जोशी, भागा देवी, भगवती देवी मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन

280 लोगों के सैंपल लिए
कर्णप्रयाग। कोरोना के बढ़ते मामलों और गांवों में बुखार व खांसी की शिकायत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने ग्रामीण क्षेत्रों में जांच बढ़ा दी है। पिछले दिनों कपीरी पट्टी व अन्य गांवों में सैंपलिंग के बाद बुधवार को कर्णप्रयाग तहसील के थिरपाक में 126, रतूड़ा में 57 और धलकांचुला में 97 लोगों की कोरोना जांच की गई। सीएचसी के चिकित्सक डॉ. राजीव कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी जांच व लोगों के इलाज में जुटे हैं। गांवों में जांच लगातार जारी रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें