फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीआईसी, उतराखंड पब्लिक स्कूल और पीस पब्लिक स्कूल की टीमें अगले दौर में पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। खेल विभाग की ओर से जूनियर बालक वर्ग की जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता शुक्रवार से शुरू हुई। प्रतियोगिता के पहले दिन तीन मैच हुए, जिसमें जीआईसी गोपेश्वर, उत्तराखंड पब्लिक स्कूल और पीस पब्लिक स्कूल की टीमों ने अपने-अपने मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया। प्रतियोगिता में जिले की 16 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।
विज्ञापन

स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ गोपीनाथ वॉलीबाल संघ के अध्यक्ष अशोक रावत ने किया। इस दौरान हुए उद्घाटन मैच जीआईसी गोपेश्वर की रेड टीम और श्री रामचंद्र भट्ट इंटर कॉलेज गोपेश्वर के बीच खेला गया। टॉस जीतकर श्रीराम चंद्र भट्ट की टीम ने पहले खेलते हुए निर्धारित ओवरों में चार विकेट खोकर 75 रन बनाए। सर्वाधिक 17 रन मनोज ने बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए जीआईसी की टीम ने सात विकेट खोकर मैच जीत लिया। दूसरा मैच उत्तराखंड पब्लिक स्कूल और आदर्श विद्या मंदिर के बीच हुआ। आदर्श की टीम ने पहले खेलते हुए तीन विकेट खोकर 58 रन बनाए। उत्तराखंड पब्लिक स्कूल की टीम ने आठ ओवर में तीन विकेट खोकर जीत दर्ज कर दी। तीसरा मैच पीस पब्लिक स्कूल और एसजीआरआर गोपेश्वर के बीच हुआ। पीस पब्लिक स्कूल ने निर्धारित 20 ओवर में 124 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए एसजीआरआर की टीम 83 रन पर सिमट गई। इस मौके पर विकेंद्र चौहान, राकेश नेगी, रोहित रावत, अनुराग गुसांई आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें