फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 नाली जमीन में उगाई भांग की खेती को किया नष्ट

विज्ञापन
चमोली के देवाल व बमोटिया में भांग की खेती को नष्ट करते पुलिस कर्मी। - फोटो : GOPESHWAR
विज्ञापन
चमोली पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान चलाते हुए 12 नाली भूमि पर भांग की खेती को नष्ट कर दिया। इस मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ नामजद और अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस सूचना मिली थी कि तहसील थराली के अंतर्गत राजस्व क्षेत्र के ग्राम परथा और बमोतिया गांव में अवैध रूप से भांग की खेती की जा रही है। एसपी श्वेता चौबे ने तत्काल पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग अमित सैनी के नेतृत्व में पुलिस, राजस्व और वन विभाग की संयुक्त टीम गठित कर इन गांवों में भेजा। टीम करीब चार किमी पैदल चलकर पारथा गांव पहुंची। यहां महिपाल सिंह के नाम दर्ज दो नाली भूमि पर भांग की खेती मिली। पुलिस ने भांग को नष्ट करने के बाद महिपाल के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया। उसके बाद बमोतिया गांव में रिजर्व फारेस्ट की भूमि पर भांग की खेती पाई गई। इस मामले में अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया। यहां करीब 10 नाली भूमि पर भांग की खेती को नष्ट किया गया।
इसके बाद पुलिस ने ग्रामीणों को न्यायालय के निर्देशों और एनडीपीएस एक्ट की जानकारी दी। ग्रामीणों को भांग से होने वाले नुकसान से भी अवगत कराया। पुलिस टीम में उपाधीक्षक कर्णप्रयाग अमित सैनी, थानाध्यक्ष थराली बृजमोहन राणा, उप निरीक्षक जसपाल गुसांई, महिला कांस्टेबल हेमलता कुनियाल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें