फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: एसजीआरआर की खेल प्रतियोगिताओं में 112 छात्र-छात्राओं ने झटके स्वर्ण पदक

Mon, 17 Nov 2025 07:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

एसजीआरआर की खेल प्रतियोगिताओं में 112 छात्र-छात्राओं ने झटके स्वर्ण पदक
-सोमवार को पुरस्कार वितरण के साथ पांच दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं का हुआ समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। एसजीआरआर की पांच दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं के अंतिम दिन चित्रकला और पेंटिंग आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। चित्रकला प्रतियोगिता में नव्या, आरुषि व अर्चना अपने-अपने वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं के 112 छात्र-छात्राओं को स्वर्ण, 110 को रजत व 82 को कांस्य पदक व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

आकृति, अदिति, आदर्श पंवार, पीयूष, वियान, अर्चित काव्या, अंशिका व तेजस आदि ने स्वर्ण तथा दक्षित, सौम्य, गीतिका, अदिति, स्वर्णिमा व अर्पित सती आदि ने रजत तथा आराध्या, आविषा, आदविक, प्रियांश, अनुश्री, कनक व अखिल बिष्ट ने कांस्य पदक प्राप्त किये। विद्यालय की अंतर सदनीय प्रतियोगिताओं में रमन सदन ने 890 अंक प्राप्त कर प्रथम और आर्यभट्ट सदन ने 790 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। संयुक्त टीम स्पर्धाओं में भाभा सदन ने 1350 अंक प्राप्त कर प्रथम और रामानुजन सदन 1000 ने अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सम्पूर्ण स्पर्धाओं में भाभा सदन कुल 2075 अंक प्राप्त कर प्रथम और रमन सदन 1790 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान पर रहे। इस अवसर पर विद्यालय के व्यायाम शिक्षक विपिन कुॅवर, प्रशांत बर्त्वाल, व्यायाम शिक्षिका नीलिमा पैलू, संयोजक सुमन कुमार, कार्यक्रम समन्वयक संगीता व सह संयोजक सोनाली बिष्ट, सदन प्रमुख रितु मैठानी व उप प्रमुख राजेश्वर प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें