फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: मी पहाडू कू रैबासी..., जख औंदी हवा सारा रारा...,तीतरा की पांखी गेल्या रूसना.. गीतों पर झूमे दर्शक

Mon, 17 Nov 2025 07:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
गौचर मेले में उत्तराखंड मुक्त वि​श्वविद्यालय के स्टॉल में पुस्तक खरीदते लोग। संवाद
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

मी पहाडू कू रैबासी..., जख औंदी हवा सारा रारा...,तीतरा की पांखी गेल्या रूसना.. गीतों पर झूमे दर्शक
-गौचर मेले की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में सौरभ मैठाणी, अनीशा रांगड़, साहब सिंह रमोला, आंकाक्षा रमोला, धनराज ने जमाया रंग
मी पहाडू कू रैबासी..., जख औंदी हवा सारा रारा...,तीतरा की पांखी गेल्या रूसना.. गीतों पर झूमे दर्शक
संवाद न्यूज एजेंसी
गौचर। 73वें औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक मेले की तीसरी सांस्कृतिक संध्या लोक गायक सौरभ मैठाणी, अनीशा रांगड़, साहब सिंह रमोला, आंकाक्षा रमोला, धनराज आदि के नाम रही। कलाकारों की मी पहाडू कू रैबासी..., जख औंदी हवा सारा रारा...,तीतरा की पांखी गेल्या रूसना...कमली बांद... आदि गीतों की शानदार प्रस्तुति दर्शक देर रात तक थिरकते रहे।
मेले के तीसरे दिन की सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ मुख्य अतिथि उद्यमी रामकृष्ण भट्ट एवं मीना भट्ट, वरिष्ठ अधिवक्ता अनुज डिमरी, वरिष्ठ भाजपा नेता टीका प्रसाद मैखुरी आदि ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ नौगांव बंड सांस्कृतिक कला मंच मायापुर के सांस्कृतिक कार्यक्रमों से हुई। संस्था के कलाकारों ने कई लोक संगीत की सुंदर प्रस्तुति दी। इसके बाद जनकल्याण लोक सेवा समिति के कलाकारों द्वारा भगवान कृष्ण जन्म की लीला का रोचक मंचन किया। समिति के कलाकार शिक्षक भरत सिंह नेगी ने कंस, शिवचरण बिष्ट ने वसुदेव, सुमन रावत ने देवकी सचिन बर्त्वाल व कार्तिक पंवार ने द्वारपाल के पात्र का मार्मिक प्रदर्शन किया। इस मौके पर उपजिलाधिकारी सोहन सिंह रांगड़, अरविंद कोहली, विपिन रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इंसेट के लिए-
उद्यानीकरण को लेकर गोष्ठी और पंच सम्मेलन का हुआ आयोजन
उद्यान विभाग की गोष्ठी में उद्यान विभाग के अधिकारियों ने लोगों को उद्यानीकरण को बढ़ावा देकर आर्थिकी मजबूत करने की सलाह दी। इस मौके पर ग्रामीणों ने कई प्रकार की समस्याओं को अवगत कराया। अधिकारियों ने किसानों को फलदार पेड़ों, अदरक आदि नगदी फसलों पुष्पोत्पादन व मौन पालन से आय बढ़ाने की सलाह दी। इस मौके पर बागवानी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया। गोष्ठी में मुख्य उद्यान अधिकारी नितेंद्र सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य शैलेंद्र सिंह नेगी, सभासद विनोद कनवासी व गौरव कपूर, नेहा, मंजू राणा, इन्द्र सिंह चौहान, नरेंद्र बिष्ट, महेंद्र राणा, कमल सिंह आदि मौजूद थे। वहीं पंच सम्मेलन में पंचायतों में चल रही योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही पंचायत प्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों के आपसी समन्वय से पंचायतों का विकास करने पर चर्चा की गई।


नंदादेवी राजजात से जुड़ी जानकारियां प्राप्त कर रहे हैं लोग
गौचर मेले में नंदादेवी राजजात का स्टॉल भी लगाया गया है। जिसमे नंदादेवी राजजात से जुड़ी तमाम जानकारीया फोटो, नक्शे, लोगों द्वारा लिखे गए आलेख आदि उपलब्ध है। यहां पहुंचकर लोग नंदादेवी राजजात मार्ग सहित उससे संबधित तमाम जानकारियां प्राप्त कर रहे है।


उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा 200 से अधिक निशुल्क पुस्तके बांटी गई
गौचर मेले मे उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय क्षेत्रीय कार्यालय कर्णप्रयाग की ओर से लगाए गए स्टॉल में अभी तक 200 से अधिक विभिन्न विषियो की पुस्तकें निशुल्क वितरित की गई। डा आरसी भट् ने जानकारी देते हुए बताया कि स्टाॅल से युवा, स्कूली छात्र-छात्राएं, कर्मचारी आदि निशुल्क किताबें ले जा रहे है। साथ ही स्टॉल में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों की जानकारियां दी जा रही है।

फुटबाल में मेहलचौंरी, वॉलीबाल में स्पोर्ट्स हॉस्टल गोपेश्वर जीते
मेले में आयोजित फुटबाल का पहला मैच मेहलचौंरी और रुद्रप्रयाग की टीम के बीच खेला गया। जिसमें मेहलचौंरी की टीम विजेता रही। दूसरे मैच में दून वारियर्स की टीम ने एचएसएफसी गौचर की टीम को हराया। प्रतियोगिता के तीसरे मैच में श्रीनगर की टीम ने गौचर की टीम को हराया। सोमवार को खेले गए वाॅलीबाल के पहले मैच में स्पोर्ट्स हाॅस्टल गोपेश्वर की टीम ने गौचर की टीम को हराया। प्रतियोगिता संपन्न कराने में सहायक प्रशिक्षक खेल विभाग शशि बिष्ट, दीपक कठायत, राकेश, अभिषेक, शिवा चौधरी, तनवीर अहमद, जगदीश, पियूष सैनी मनोज नेगी, रमेश थपलियाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन


मेले में आज



सुबह नौ बजे: खेल कूद प्रतियोगिताएं

पूर्वाह्न 11 बजे: भूतपूर्व सैनिक सम्मेलन
शाम सात बजे: लोक कलाकार खुशी जोशी की प्रस्तुति

रात्रि नौ बजे: जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण की सांस्कृतिक संध्या।

जारी-

गौचर मेले में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के स्टॉल में पुस्तक खरीदते लोग। संवाद

गौचर मेले में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के स्टॉल में पुस्तक खरीदते लोग। संवाद

गौचर मेले में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के स्टॉल में पुस्तक खरीदते लोग। संवाद

गौचर मेले में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के स्टॉल में पुस्तक खरीदते लोग। संवाद

गौचर मेले में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के स्टॉल में पुस्तक खरीदते लोग। संवाद

गौचर मेले में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के स्टॉल में पुस्तक खरीदते लोग। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें