फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुश्वारियों के बीच आज से खुलेंगे ऊंचाई वाले क्षेत्रों के विद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। बारिश और बर्फबारी के बीच जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में शीतकालीन अवकाश के बाद शुक्रवार एक फरवरी से स्कूल खुलेंगे। एक सप्ताह से रुक-रुककर हो रही बारिश और बर्फबारी से विद्यालय भवन बर्फ से पटे हुए हैं। ऐसे में स्कूली बच्चों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

चमोली जिले के जोशीमठ और देवाल क्षेत्र के विद्यालयों में 24 दिसंबर से शीतकालीन अवकाश था। एक फरवरी से यह विद्यालय खुलेंगे और पठन-पाठन कार्य शुरू हो जाएगा। जोशीमठ के डुमक, कलगोठ के साथ ही तपोवन क्षेत्र के विद्यालय परिसर बर्फ से पटे हुए हैं। प्राथमिक व जूनियर हाईस्कूल डुमक में अभी भी करीब दो फीट बर्फ जमी हुई है। ऐसे में पठन-पाठन कार्य में दिक्कतें आएगी। इधर, जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक) नरेश हल्दियानी का कहना है कि जिलाधिकारी के आदेश के बाद ही विद्यालयों में अवकाश को बढ़ाया जा सकता है। शिक्षक-शिक्षिकाओं को भारी बारिश और बर्फबारी की स्थिति में उच्च अधिकारियों को सूचित करने के बाद अपने विवेक से विद्यालयों में अवकाश करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें