फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमा पर अग्रिम सुरक्षा चौकियों तक बजेगी मोबाइल की घंटी

Mon, 25 Apr 2016 11:59 AM IST
अरुणेश पठानिया/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
mobile
विज्ञापन
चीन और नेपाल सीमा पर सुरक्षा बलों की अग्रिम चौकियों तक सेलफोन नेटवर्क पहुंचेगा। फिलहाल छह सौ किलोमीटर लंबे सीमांत क्षेत्र का अधिकांश हिस्सा नेटवर्क से नहीं जुड़ा है, जिससे न केवल वहां तैनात सुरक्षा बलों बल्कि दूरस्थ गांव दूरसंचार से कटे हुए हैं।
विज्ञापन


सामरिक और आपदा के लिहाज से केंद्रीय दूरसंचार मंत्रालय ने तीन सीमांत जनपदों पिथौरगढ़, उत्तरकाशी और चमोली में 47 ऐसे स्थान चिह्नित कर लिए हैं, जहां मोबाइल टावर स्थापित किए जाएंगे।

इन क्षेत्रों में भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) और सीमा सुरक्षा बल (एसएसबी) की चेक पोस्ट के साथ टावर लगाने का प्लान है। इसके अलावा इन जनपदों के जिलाधिकारियों को भी ऐसे सीमांत क्षेत्र चिह्नित करने के निर्देश दिए हैं जहां पर मोबाइल नेटवर्क टावर स्थापित किए जा सकते हैं।
विज्ञापन


केंद्रीय दूरसंचार मंत्रालय, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, भारतीय संचार निगम लिमिटेड सहित प्राइवेट सेलफोन कंपनियों के आला अधिकारियों के साथ हाल ही में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया है। सूचना प्रौद्योगिकी सचिव दीप गैरोला ने बताया कि प्रदेश के सीमांत क्षेत्रों में मोबाइल कनेक्टिविटी सुधारने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं।

बार्डर एरिया के लिए विशेष प्लान के तहत बीएसएनएल के साथ आईटीबीपी और एसएसबी की चौकियों के साथ 47 जगह टावर लगाए जाएंगे। चारधाम यात्रा मार्ग के लिए प्लान तैयार कर लिया गया है। इसमें प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों से भी भागीदारी के लिए कहा गया है।

चारधाम में सुधरेगा नेटवर्क
केदार धाम के लिए गौरीकुंड, लिंचोली और केदारनाथ, बदरीधाम के लिए लामबगड़, गोविंदघाट, पांडुकेश्वर और बद्रीनाथ, गंगोत्री धाम के लिए भटवाड़ी, गंगनानी, सुखी और गंगोत्री तथा यमुनोत्री धाम के लिए बड़कोट, राणाचट्टी, जानकीचट्टी और यमुनोत्री में कनेक्टिविटी सुधारने के लिए टावर लगेंगे।

हेमकुंड साहेब के लिए अलग से प्लान बना है। इसके अलावा धारचुला, चंपावत, बनवासा, टनकपुर और खटीमा भी फोकस क्षेत्रों में शामिल हैं। सुरक्षा बलों की अग्रिम चौकियों के साथ टावर लगाने के लिए बीएसएनएल ही कार्य करेगा, जबकि चारधाम में प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों से सहयोग लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें