फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SDRF जवानों की कार नदी में गिरी, 1 की मौत 3 लापता

Sat, 26 Mar 2016 04:45 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
दुर्घटना - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
ऋ‌षिकेश-देवप्रयाग रोड पर देवप्रयाग के दो किमी आगे बद्रीनाथ हाइवे चिलंगा मोड पर शुक्रवार रात एक कार अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। हादसे में एक की मौत हो गई जबकि तीन लापता हैं। वहीं एक घायल हुआ है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार में कुल पांच लोग सवार थे। ये सभी एसडीआरएफ जवान बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन



शुक्रवार की देर रात लगभग दस बजे एसडीआरएफ के पांच जवानों की ऑल्टो कार देवप्रयाग के निकट नदी में जा गिरी। सूचना मिलने पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू करने पहुंच गई।

एक जवान की हो गई मौत
हादसे में अक्षय कुमार पुत्र पूर्णलाल निवासी ग्राम खगमरा कोट, अल्मोड़ा की मौत हो गई। वहीं हेमंत कुमार (28) पुत्र स्वदेव राम पो अयारपानी अल्मोड़ा को घायल अवस्था में बाहर निकाला गया। घायल को सीएसची देवप्रयाग में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


हादसे के बाद से कार में सवार तीन जवानों हेमंत बिष्ट पुत्र आनंद सिंह, जाखन देवी अल्मोड़ा, पूरण सिंह पुत्र नंदन सिंह रानीखेत, वीरेंद्र सिंह निवासी रावलसेरा, अल्मोड़ा का अभी पता नहीं चल सका है। ये सभी जवान एसडीआरएफ की जीरो कंपनी में थे और होली की छुट्टी के बाद जॉली ग्रांट ड्यूटी के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें