फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनंद कॉलेज में स्वाइन फ्लू अभियान और रक्तदान शिवर का आयोजन

Thu, 12 Oct 2017 05:57 PM IST
amarujala.com- Presented by: मोहित
विज्ञापन
विज्ञापन
शारदा ग्रुप ऑफ इंस्टीटयूशन्स के आगरा स्थित आनंद कॉलेज ने हाल ही के दिनों में जन-जागरूकता से जुड़े कई पहलुओं के बारे में लोगों को बताया। जिसमे स्वाइन फ्लू, डेंगू और कैंसर जैसे बीमारियाँ शामिल थी। इसके साथ ही कॉलेज द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया जिसमे छात्र एवं शिक्षकों ने  रक्तदान कर समाज कलयाण की ओर एक कदम बढ़ाया।   
विज्ञापन


आनंद कॉलेज ऑफ फार्मेसी के विद्यार्थियों द्वारा वर्ल्ड फार्मसिस्ट डे मनाया गया। इस उपलक्ष्य पर विद्यार्थियों द्वारा फार्मेसी से सम्बंधित रंगोली, स्लोगन, पोस्टर प्रदर्शित किया  जिसमे विद्यार्थियों नें बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया व अपनी प्रतिभा का उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। 

इस समारोह के प्रथम चरण में रंगोली, स्लोगन, पोस्टर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसके साथ ही विद्यार्थी व अध्यापकगण नें डेंगू व स्वाइन फ्लू की जागरूकता के लिए ग्राम लोहकरेरा, रुनकता, आगरा में रैली निकाली। 
विज्ञापन


इस कार्यक्रम में दिव्तीय, तृतीया एवं चतुर्थ वर्ष के विद्यार्थियों ने तेजी से फैल रही स्वाइन फ्लू की बीमारी के बारे में आस पास के लोगों को जागरूक करने के लिए जागरूकता रैली का आयोजन किया। यह समारोह संस्थान की फैकल्टीज प्रियंका श्रीवास्तव, गुरुविंदर पाल सिंह, मुकेश कुमार कुमावत व अनुज श्रीवास्त्व के निर्देशन में किया गया।

पावर पॉइंट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

इस रैली की शुरुवात सन लार्ड पब्लिक स्कूल लोहकरेरा, रुनकता, आगरा से की गयी। जहाँ विद्यार्थियों ने स्कूल के छात्र छात्राओं व गांव वालों को बताया कि डेंगू एडीज मच्छर के काटने से फैलता है, यह मच्छर साफ पानी में रहता है।

अतः इससे बचाव के लिए अपने आस पास साफ पानी इक्कट्ठा न रहने दें, यदि है तो उस पर कैरोसिन (मिट्टी का तेल) डाल दें। सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें। विद्यार्थीयों ने डेंगू के प्रमुख लक्षण बताये जिसमें तेज सिरदर्द, तेज बुखार, थकान, उलटी, कान से खून आना, प्लेटलेट्स कम होना इत्यादि हैं। ऐसे लक्षण दिखने पर तुरंत चिकिस्तीय  परामर्श लें।

छात्रों ने बताया की भुखार के लिए केवल पैरासिटामोल का प्रयोग करें व एस्परीन का भूल कर भी प्रयोग न करें, एस्परीन का प्रयोग जानलेवा हो सकता है। रैली का समापन प्राइमरी स्कूल ग्राम लोहकरेरा, रुनकता एवं आगरा में किया गया, जिसके पश्चात छोटे बच्चों को पढ़ने के लिए स्टेशनरी का वितरण किया गया। 

द्वित्य चरण में कार्यक्रम का शुभारम्भ कॉलेज डीन डॉ. कश्मीरा जे. गोहिल ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर डीन मैम ने छात्रों को बताया कि एफ आई पी कांग्रेस द्वारा इस्तांबुल में 25 सितम्बर को वर्ल्ड फार्मेसिस्ट डे सेलिब्रेट करने के लिए चुना गया। यह दिन फार्मेसिस्टों के महत्वपूर्ण कर्तव्यों का बोध करने के लिए है। फार्मेसिस्ट समाज को स्वस्थ रखने के लिए न सिर्फ दवाई बनाते हैं, बल्कि उनका सही उपयोग भी सिखाते हैं। 

कम्युनिटी फार्मेसिस्ट जनता को सभी प्रकार के बिमारियों की रोकथाम के बारे में भी जागरूक करता है। इसके साथ ही डायरेक्टर ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया व बताया कि यह उनके सम्पूर्ण व्यक्तित्व एवं विकास के लिए आवश्यक है।

इस चरण में पावर पॉइंट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमे डेंगू, कैंसर, जैपेनीज एसैफलाईटिस्ट एवं ओवेरियंसिस्ट के कारण व निवारण पर चर्चा की। इसके उपरांत प्रथम चरण में हुई प्रतियोगितायों के परिणाम घोषित हुए जिसमे रंगोली प्रतियोगिता में तान्या शुक्ला व मनीष कुमार (बी.फार्म दिव्तीय वर्ष) प्रथम, स्लोगन प्रतियोगिता में नितांक अग्रवाल (बी.फार्म.चतुर्थ वर्ष)प्रथम, पोस्टर कम्पटीशन में यशी गुप्ता (बी.फार्म. चतुर्थ वर्ष) प्रथम व पावर पॉइंट प्रतियोगिता में  नितांक अग्रवाल (बी.फार्म.चतुर्थ वर्ष) प्रथम रहे।  सभी विजयी प्रतिभागियों को डीन एवं अध्यापकों द्वारा पुरुस्कृत किया गया।
विज्ञापन

आनंद इंजीनियरिंग कॉलेज में रक्तदान शिविर का आयोजन

रक्तदान शिविर
आनंद इंजीनियरिंग कॉलेज टेक्नीकल कैंपस में जिला चिकित्सालय आगरा के सहयोग एवं राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान माह के उपलक्ष्य पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस रक्तदान शिविर का उद्घाटन कॉलेज के निदेशक डॉ० अनिल किशोर जी ने किया।

इस अवसर पर निदेशक महोदय ने छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि रक्तदान एक महादान है, साथ ही उन्होंने बताया कि रक्तदान करने से हमारे शरीर को कोई परेशानी नहीं आती न ही किसी प्रकार की कमजोरी होती है।

आनंद कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी, प्रो० आर.पी सिन्हा ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए रक्तदान जरुरी है, रक्तदान करने से नई रक्त कोशिकाओं का निर्माण तेज़ी से होता है, जिससे व्यक्ति स्वस्थ बना रहता है। छात्र को-ऑडिनेटर सूरज कुशवाहा एवं अन्य छात्रों ने मिलकर इस रक्तदान शिविर को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।

इस अवसर पर शारदा ग्रुप के मेडिकल अधिकारी डॉ० एस.के कश्यप एवं जिला चिकित्सालय के डॉ० विनाय गोयल भी उपस्थित रहे। रक्तदान शिविर में कॉलेज के 75 छात्रों, फैकल्टी व स्टॉफ ने रक्तदान किया। 

कॉलेज के निदेशक प्रो अनिल किशोर ने जिला अस्पताल की टीम को रक्तदान शिविर का आयोजन करने पर धन्यवाद दिया। इस मौके पर शारदा ग्रुप के वाईस चेयरमैन श्री वाई के गुप्ता जी एवं मुख्य अधिशासी उपाध्यक्ष श्री प्रदीप महता ने रक्तदान शिविर का आयोजन करने के लिए बधाई दी।

आनंद कॉलेज ने सामाजिक भान का बीड़ा उठाया और अपने चलाए स्वाइन फ्लू अभियान के साथ साथ रक्तदान शिवर का भी आयोजन करवाया जिसमे छात्र एवं सभी शिक्षक एवं कॉलेज स्टॉफ ने मिलकर रक्दान के बारे में जानकारी हासिल कि एवं अपना रक्तदान करके समाज कलयाण की ओर एक नया कदम बढ़ाया  एवं लोगों के अंदर जागरूकता का लौ जलाकर अपने आयोजन को सफल बनाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें