बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स में आतंकी हमले में बचे नैनीताल के पुनीत टंडन सकुशल नैनीताल पहुंच गए हैं। पुनीत ने अमर उजाला से बात करते हुए बताया कि उन्होंने 22 मार्च की सवेरे आईएसआईएस के आतंकवादियों को मौत का खेल खेलते हुए देखा था।
पुनीत ने भरी हुई आंखों से मां नयना देवी और नीब करौरी महाराज का आशीर्वाद बताते हुए कहा कि वह घटना के समय ब्रसेल्स के हवाई अड्डे पर मौजूद थे। जब उन्हें तीन दिनों तक बेल्जियम की पुलिस ने रोक दिया। उन्होंने बताया कि वह अपनी बहिन व भांजी से मिलने कनाडा गए थे।
जब वापसी में जहाज बदलने (स्टॉप ओवर) के लिए कुछ समय ब्रसेल्स के हवाई अड्डे में रुकना था। उन्होंने उस भयानक दृश्य को याद करते हुए कहा कि बमबारी के वक्त वह हवाई अड्डे में ही थे। उन्होंने बताया कि ब्लास्ट उनके लॉज के कुछ ही मीटर की दूरी पर हुआ और एक सेकेंड के लिए उन्हें लगा कि उनके ऊपर छत गिर जाएगी।