पहाड़ पर आई आपदा से आस-पास के इलाकों में तफरीह का सपना देख रहे सैलानी भी सकते में हैं। चार धाम यात्रा की तो ढाई हजार से भी ज्यादा बुकिंग कैंसिल कराई जा चुकी हैं। वहीं, वहीं पहाड़ों की रानी मसूरी तक की 75 प्रतिशत बुकिंग कैंसिल करा दी गई है।
'उत्तराखंड में कहर' अपडेट के लिए क्लिक करें
सैकडों गाड़ियां आपदाग्रस्त इलाकों में फंसी
स्थानीय टूर आपरेटर भी यह हालात देख हैरान-परेशान हैं। एक तो उनकी सैकडों गाड़ियां आपदाग्रस्त इलाकों में फंसी हैं, ऊपर से बुकिंग कैंसिल कराई जा रही हैं। लिहाजा, वह इन टूरों को स्थानीय टूर में बदलने की भरसक कोशिश कर रहे हैं। मामूली हद तक उन्हें इसमें कामयाबी भी मिली है।
ज्यादातर को सौ फीसदी चार्ज वापस कर दिया गया है, वहीं कुछ को पहाड़ों की रानी की जगह दून और इसके आस-पास के अन्य इलाके देखने के लिए एक अन्य पैकेज उपलब्ध कराया जा रहा है।
अभी तक हमारे पास 30 जून तक की बुकिंग थी। हर रोज ढाई सौ पर्यटक निकल रहे थे। अब हालात एकदम विपरीत हैं। उत्तराखंड में आई आपदा ने हर किसी को व्यथित कर दिया है। अब वह यहां आने के इच्छुक नहीं।
-राजीव वर्मा, टूर आपरेटर, दर्शन लाल चौक