फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP से इन्हें हो रही उत्तराखंड का अगला CM बनाने की तैयारी

Mon, 11 Apr 2016 08:48 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
उत्तराखंड भाजपा विधायक - फोटो : anildogra
विज्ञापन
सियासी माहौल में उत्तराखंड सरकार गठन की कसायबाजियों का दौर जारी है। भाजपा के एक खेमे ने सरकार का खाका भी खींच लिया है।
विज्ञापन


चर्चा सच हुई तो भगत सिंह कोश्यारी मुख्यमंत्री होंगे। मंत्रिमंडल में कुछ पुराने व कुछ नए चेहरों को तरजीह मिलेगी। दावा तो यहां तक किया जा रहा है कि उच्च न्यायालय में अगली सुनवाई से पहले राज्य की राजनीति करवट बदलेगी और भाजपा सरकार बनाएगी।

सरगर्म हुई राजनीतिक हवाओं में सरकार के गठन की चर्चा जारी है। हालांकि उच्च न्यायालय ने यह भी कहा है कि ऐसी किसी कवायद से पहले केंद्र सरकार उसे (कोर्ट) सूचित करें, लेकिन केंद्र सरकार के कानूनी विशेषज्ञ इसे बहुत गंभीरता से नहीं ले रहे हैं, उनका कहना है कि न्यायालय ने सूचित करने को कहा है, सरकार गठन पर रोक नहीं लगाई है।
विज्ञापन


इसलिए माना जा रहा है कि कोर्ट की अगली सुनवाई से पहले सरकार के गठन की एक कवायद होगी। इसकी रूपरेखा तैयार है।
विज्ञापन

जारी है अभी तोड़ फोड़ का सिलसिला

भगत सिंह कोश्यारी - फोटो : amar ujala
भगत सिंह कोश्यारी को बतौर मुख्यमंत्री प्रोजेक्ट करने के बाद उत्तराखंड में केंद्र का एजेंडा लागू होगा और भारी भरकम धनराशि विकास कार्यों में लगाई जाएगी।

तैयारी तो यहां तक है कि भारी धनराशि केंद्र से लेकर जबरदस्त तरीके से विकास कार्य कराएं जाएंगे। बशर्ते, भाजपा के भीतर बना यह खाका जमीन पर उतर जाए।

शह-मात के खेल में पीडीएफ के चार विधायकों के भाजपा के संपर्क में आने की सुगबुगाहट ने हलचल पैदा कर दी है। दो पूर्व मंत्री, दो अन्य विधायक जिन्हें कैबिनेट का दर्जा मिला था, भाजपा के साथ आ सकते हैं। सूत्रों की माने तो अब सही समय का इंतजार किया जा रहा है। इन चार में से एक विधायक से बहुमत के समय सदन से बाहर रहने की बात तय हुई बताई जा रही है। 

भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने किया मंथन
सूबे के राजनीतिक घटनाक्रम पर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने विगत दिवस मंथन किया। कई केंद्रीय नेताओं ने इस समस्या का समाधान तलाशने की कोशिश की। सभी का मत था कि जैसे तैसे करके भाजपा को सरकार का गठन कर लेना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें