फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिपं सदस्य के तीनों शस्त्र लाइसेंस निलंबित

Sun, 05 Aug 2018 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
बागेश्वर कोतवाली में जब्त किए गए आरोपी जिपं सदस्य के निलंबित असलाह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 बेड़ीनाग में शराब के नशे में फायरिंग करने वाले बागेश्वर के जिपं सदस्य भगवत सिंह डसीला के तीनों शस्त्र लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं। पुलिस की रिपोर्ट पर डीएम ने शस्त्र लाइसेंस के निलंबन के आदेश जारी कर दिए हैं।  पुलिस ने आरोपी के दो बाकी असलाह और कारतूस भी अपने कब्जे में ले लिए हैं।  
विज्ञापन


रविवार को डीएम के निलंबन आदेश का अनुपालन करते हुए कोतवाली पुलिस ने आरोपी के दो शेष असलाह मय कारतूस अपने कब्जे में ले लिए। कोतवाल टीआर वर्मा ने बताया कि आरोपी की रिवाल्वर मय 12 कारतूस और डबल बैरल बंदूक मय 10 कारतूस जब्त कर लिए गए हैं। इससे पहले पुलिस ने लाइसेंस के दुरुपयोग को लेकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया था। 

बता दें कि ग्राम पल्सों हाल दुगबाजार निवासी जिपं सदस्य भगवत सिंह डसीला के नाम पर रायइल, रिवाल्वर और बंदूक समेत तीन लाइसेंस दर्ज हैं। जिपं सदस्य पर 13 जुलाई की रात पिथौरागढ़ के बेड़ीनाग में शराब के नशे में फायरिंग का आरोप है। इस घटना को लेकर खूब हंगामा हुआ था। साथ ही शस्त्र लाइसेंस जारी करने पर भी सवाल उठे थे। उस दौरान आरोपी जिपं सदस्य के खिलाफ बेड़ीनाग थाने में मामला दर्ज करने के साथ ही राइफल जब्त कर ली गई थी। इसके साथ ही बागेश्वर जिले में भी शस्त्र लाइसेंस के दुरुपयोग में मामला दर्ज हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें