फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरी सवारी को हेलमेट पहनने के लिए जागरूक किया

Sun, 05 Aug 2018 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
बागेश्वर में दूसरी सवारी को भी हेलमेट पहनने को लेकर जागरुक करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दोपहिया में दूसरी सवारी को भी हेलमेट पहनने के कानून पर अमल के लिए पुलिस कवायद में जुटी है। इसके तहत पुलिस की अलग-अलग टीम नगर में जागरूकता कार्यक्रम चलाकर वाहन चालक और सवारियों को जागरूक कर रही हैं। पुलिस ने दूसरी सवारी को हेलमेट पहनने के लिए 10 दिन की मोहलत दी है। इसके बाद बिना हेलमेट दूसरी सवारी का भी चालान किया जाएगा। 
विज्ञापन


रविवार को जागरूकता कार्यक्रम के तहत पुलिस की अलग-अलग टीमों ने विभिन्न मार्गोें पर वाहन चालक और सवारियों को अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित किया। वाहन चालक और सवारियों को दुर्घटना के खतरे बताते हुए बचाव के उपाय भी बताए। उन्होंने हेलमेट को जीवनरक्षक बताया और वाहन में सफर के दौरान अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने की नसीहत दी। पुलिस टीमों ने वाहन चालक और सवारियों को गुणवत्तापूर्ण हेलमेट प्रयोग करने को कहा। साथ ही पुलिस ने चेताया कि अगले सप्ताह से दूसरी सवारी के हेलमेट न पहनने पर चालान काटा जाएगा। एसपी मुकेश कुमार का कहना है कि जागरूकता कार्यक्रम के बाद व्यापक चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें