मौलेखाल (अल्मोड़ा)। जीआईसी देवायल में मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के तहत कई खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस दौरान खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। प्रतियोगिता में 10 न्याय पंचायतों के विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया।
शनिवार को विद्यार्थियों की एथलेटिक्स, कबड्डी, बॉलीबाल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस प्रतियोगिताएं कराई गईं। शुभारंभ बीईओ हरेंद्र शाह ने किया। उन्होंने कहा कि योजना के तहत विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिला है। खंड स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित विद्यार्थी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। ब्लॉक समन्वयक ध्यान सिंह भाकुनी ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामना दी। वहां लाल सिंह भाकुनी, सुरेश चंद्र पाठक, ललित चंद्र पाठक, देव सिंह अधिकारी, सुबोध बिष्ट आदि मौजूद रहे।