बागेश्वर। पुलिस लाइन में महिला होमगार्ड भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा जारी है। दूसरे दिन भी 250 बालिकाओं ने दौड़, लंबी कूद और बॉल थ्रो में हिस्सा लिया जिसमें 77 प्रतिभागी असफल रहीं।
32 पदों के लिए हो रही होमगार्ड भर्ती परीक्षा में 2430 प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया है। प्रतिभागियों को 20 सितंबर तक शारीरिक दक्षता परीक्षा देनी है। चयनित प्रतिभागियों की एनसीसी, स्काउट गाइड और खेलकूद प्रमाणपत्र के आधार पर मैरिट बनाई जाएगी। बुधवार को भी प्रतिभागियों ने पूरा जोर लगाया। कई प्रतिभागी गर्मी से परेशान दिखे। परीक्षा होमगार्ड के मंडलीय कमांडेंट ललित मोहन जोशी और सीओ शिवराज सिंह राणा की देखरेख में संपन्न कराई जा रही है। संवाद