फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: राष्ट्रीय ताइक्वांडो में चार खिलाड़ियों ने जीते पदक

Mon, 10 Jul 2023 11:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया है। प्रतियोगिता में एक खिलाड़ी ने रजत और तीन खिलाड़ियों ने कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। खिलाड़ियों की उपलब्धि पर जिले के खेल प्रेमियों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय जूनियर ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन कर्नाटक के शिमोगा में सात से नौ जुलाई तक हुआ। प्रदेश की टीम से खेलते हुए जिले के जूनियर ताइक्वांडो खिलाड़ी अमन पांडेय ने रजत पदक जीता। अलीशा मनराल, सुमन नेगी और विनय गोस्वामी ने कांस्य पदक अपने नाम किए। टीम के साथ कोच गोकुल खेतवाल और अनीता पांडेय गए थे। निर्णायक के रूप में जगदीश जोशी ने भागीदारी की। द्रोणाचार्य अवार्डी कोच कमलेश तिवारी ने बताया कि ताइक्वांडो में जिले के खिलाड़ी लगातार अच्छा प्रदर्शन कर नाम रोशन कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें