फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: चिकन की दुकान पर युवक की पिटाई, प्राथमिकी दर्ज

Sun, 24 May 2026 09:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
कांडा (बागेश्वर)। कांडा बाजार में एक चिकन की दुकान पर खरीदारी कर रहे व्यक्ति के साथ गालीगलौज और मारपीट के आरोप में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

बीते शनिवार को कांडा थाने में सौंपी तहरीर में पीड़ित राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे वह कांडा मार्केट स्थित एक चिकन शॉप पर खरीदारी कर रहे थे। इसी दौरान क्षेत्र निवासी राहुल नगरकोटी अत्यधिक शराब के नशे में वहां पहुंचा और बिना अकारण गालीगलौज करने लगा। जब पीड़ित ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसकी लात-घूसों से पिटाई कर दी। जाते-जाते जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित ने मेडिकल रिपोर्ट के साथ थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसओ बलवंत कंबोज ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपी राहुल नगरकोटी के खिलाफ स्वेच्छा से चोट पहुंचाने, आपराधिक धमकी देने और शांति भंग करने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें