फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: कांडा सीएचसी में लगेगी अल्ट्रासाउंड मशीन

Mon, 05 Feb 2024 12:55 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
लंबे इंतजार के बाद इलाके की 35 हजार आबादी को मिलेगी अल्ट्रासाउंड की सुविधा
विज्ञापन


बागेश्वर। लंबे इंतजार के बाद कांडा के लोगों को अल्ट्रासाउंड की सुविधा मिलने की आस जगी है। स्वास्थ्य महानिदेशालय ने कांडा सीएचसी के लिए एडवांस तकनीक की अल्ट्रासाउंड मशीन की खरीद कर ली है। जल्द ही अल्ट्रासाउंड मशीन अस्पताल में स्थापित की जाएगी। कांडा सीएचसी को 2005 में स्वीकृति मिली थी। 2017 से अस्पताल संचालित हुआ था।
पिथौरागढ़ जिले की सीमा से सटे कांडा तहसील में करीब 35000 की आबादी निवास करती है। इस तहसील के लोगों को अल्ट्रासाउंड के लिए जिला मुख्यालय या पिथौरागढ़, अल्मोड़ा जाना पड़ता है। अमर उजाला इस मामले को पिछले चार साल से लगातार उठा रहा है। हाल में क्षेत्रीय विधायक सुरेश गढि़या ने सीएचसी में अल्ट्रासाउंड मशीन स्थापित कराने की बात कही थी। हालांकि अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट का पद सृजित नहीं है।
विज्ञापन


इनसेट

दो अस्पतालों को मिलेगी डेंटल चेयर

बागेश्वर। जिला अस्पताल के साथ ही कांडा सीएचसी को जल्द भारतीय स्टेट बैंक के सहयोग से आधुनिक तकनीक की डेंटल चेयर मिलेगी। डिप्टी सीएमओ डॉ. देवेश चौहान ने बताया कि एसबीआई की बागेश्वर शाखा ने इसके लिए हामी भरी है। कांडा सीएचसी में लंबे समय से डेंटल सर्जन तैनात हैं लेकिन डेंटल चेयर न होने से दांतों का समुचित इलाज करने में दिक्कत आ रही थी। जिला अस्पताल में स्थापित डेंटल चेयर पुरानी हो गई है। संवाद

इनसेट

लोग बोले मिलेगी राहत

कांडा। कांडा सीएचसी में अल्ट्रासाउंड मशीन और डेंटल चेयर स्थापित होने की जानकारी मिलने पर कांडा के सामाजिक कार्यकर्ता सुंदर सिंह गढि़या, कमस्यार घाटी के सामाजिक कार्यकर्ता गिरधारी सिंह रावत ने खुशी जताई है। कहा है कि इससे इलाके लोगों को राहत मिलेगी। संवाद
विज्ञापन


कोट -महानिदेशालय ने मशीन की खरीद कर ली है। जल्द इसे अस्पताल में स्थापित किया जाएगा। वैकल्पिक व्यवस्था के तहत अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कराए जाएंगे। रेडियोलॉजिस्ट का पद सृजित कराने का प्रयास किया जाएगा। -डॉ. देवेश चौहान प्रभारी सीएमओ बागेश्वर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें