फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: क्विज में पल्लवी, आंचल, प्राची प्रथम

Mon, 24 Mar 2025 11:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। पीएम श्री राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग में सिटीजनशिप स्किल, कांस्टीट्यूशनल वैल्यूज एंड नॉलेज अॉफ इंडिया पर आधारित क्विज प्रतियोगिता हुई। पल्लवी जोशी, आंचल आर्या और प्राची नेगी की टीम प्रथम, बरखा आर्या, कल्पना बिष्ट, भावना बिष्ट की टीम द्वितीय और मानसी कनवाल, नीतू बिष्ट और साक्षी बिष्ट की टीम तृतीय रही।
विज्ञापन


प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त टीम को पुरस्कार प्रदान किया गया। छह टीमें बनाई गई। प्रत्येक टीम में तीन-तीन विद्यार्थी शामिल रहे। विद्यार्थियों को संविधान के महत्व की जानकारी दी गई। संजय पांडे ने संविधान के कई पहलुओं की जानकारी दी। प्रमोद पांडे ने नागरिकों के अधिकारों के साथ कर्तव्य भी बताए। संचालन भगवत सिंह बगड़वाल ने किया। वहां पर टीडी भट्ट, कमलेश जोशी समेत शिक्षक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें