फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: राइंका मैगड़ीस्टेट में 51.36 लाख से होगा प्रयोगशाला का निर्माण

Mon, 24 Mar 2025 11:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। राजकीय इंटर कॉलेज मैगड़ीस्टेट के छात्र-छात्राओं के लिए अच्छी खबर है। लंबे समय से प्रयोगशाला की दरकार थी जो अब पूरी होने वाली है। ग्रामीण निर्माण विभाग जल्द 51.36 लाख रुपये से प्रयोगशाला भवन का निर्माण कराएगा। इसके लिए तैयारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

राइंका मैगड़ीस्टेट में 314 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में 250 विद्यार्थी हैं। वर्तमान में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान की प्रयोगशाला जीर्णशीर्ण होने से दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जीर्णशीर्ण भवनों में बरसात के मौसम में प्रयोगशाला के उपकरणों के भीगकर खराब होने का भी खतरा बना रहता है। स्कूल में प्रयोग संबंधी कार्य प्रभावित होते हैं। अब स्कूल में जल्द प्रयोगशाला भवनों का निर्माण होने की तैयारी है। भवन में तीन कमरे बनाए जाएंगे जिनमें भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान की प्रयोगशाला स्थापित की जाएगी। भवन का निर्माण होने से छात्र-छात्राओं को प्रयोगशाला में विज्ञान की गतिविधि करने में आसानी होगी। ग्रामीण निर्माण विभाग के ईई संजय भारती ने बताया कि निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। जल्द निर्माण शुरू किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें