फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: चंडिका एफसी ने बीएफसी को 4-0 से हराया

Wed, 20 Aug 2025 11:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। युवा स्पोर्ट्स सोसाइटी की ओर से आयोजित नाइन - ए-साइड ओपन प्राइजमनी फुटबॉल प्रतियोगिता जारी है। प्रतियोगिता के अंतर्गत बुधबार को खेले गए मैच में चंडिका एफसी की टीम ने बीएफसी की टीम को 4-0 से पराजित किया।
विज्ञापन

नगर के नुमाइश खेत मैदान में चंडिका एफसी और बीएफसी के मध्य खेले गए मुकाबले में चंडिका एफसी की टीम ने चार गोल दागे। जवाब में बीएफसी की टीम एक भी गोल नहीं दाग पाई। प्रतियोगिता में सोमनाथ सोनी, विजय रावत, मानस कार्की और महिपाल गढि़या ने रैफरी की भूमिका निभाई। मुख्य अतिथि डाॅ. ऐजल पटेल और मनमोहन परिहार ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया। इस मौके पर नीरज पांडेय, संजय कन्नौजिया, सुरेश लाल जयसूर्या, सुन्दर गढि़या, गणेश धपोला, धीरेंद्र परिहार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें