फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: खेलो इंडिया अस्मिता लीग में जिले की बेटियों ने जीते आठ पदक

Wed, 20 Aug 2025 11:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। खेलो इंडिया अस्मिता लीग के महिला वर्ग में जिले की नौ ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण, चार रजत और दो कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

18 और 19 अगस्त को अल्मोड़ा में आयोजित प्रतियोगिता में मानवी रावत और प्रियंका पांडे ने स्वर्ण पदक जीता। अनिता पांडे, प्रशस्ति टम्टा, सोनाक्षी आर्या और आराध्या उपाध्याय ने रजत पदक, निहारिका चौधरी, माही रावत ने कांस्य पदक जीते। इन विजेताओं में से छह खिलाड़ी अब महाराष्ट्र के नासिक में होने वाली अस्मिता लीग में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी। जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण, सचिव किशोर कुमार, उपाध्यक्ष गणेश धपोला, देवेंद्र बिष्ट, दीपक रौतेला और अशोक दफौटी ने बेटियों की उपलब्धि पर खुशी जताई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें