फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में राजा शू स्टोर नौ विकेट से जीता

Sun, 09 Mar 2025 11:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। नुमाइश खेत मैदान में टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में राजा शू स्टोर ने जय गोलू देवता छतीना को नौ विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया। मनोज मेहता मैन ऑफ द सीरीज चुने गए।
विज्ञापन

युवा स्पोर्ट्स सोसाइटी की ओर से आयोजित प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में रविवार को जय गोलू छतीना की टीम ने टाॅस जीतकर 15 ओवर में 141 रन बनाए। जवाब में राजा शू स्टोर की टीम ने एक विकेट खोकर नौ ओवर में 142 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया।
मनोज मेहता मैन ऑफ द सीरीज, गेंदबाज बबलू मैन ऑफ द मैच, नीरज धपोला बेस्ट बैट्समैन और राहुल साह को बेस्ट गेंदबाज चुना गया। प्रतियोगिता में कुल 36 टीमों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि विधायक पार्वती दास और जिला पंचायत प्रशासक बसंती देवी ने विजेता टीम को 25,000 रुपये और उपविजेता टीम को 15,000 रुपये नकद पुरस्कार और ट्रॉफी दी निर्णायक कमलेश जोशी और नूतन साह रहे। इस मौके पर संजय नेगी, नितेश वर्मा, विक्की देवली, गोविंद कठायत, नितिन जोशी, योगेश जोशी, राजा पांडेय, विजय परिहार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें