फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: कंट्रीवाइड के ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण, एक कांस्य पदक जीता

Sat, 28 Oct 2023 12:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल के ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने मेरठ में संपन्न सीबीएसई क्लस्टर 19 नॉर्थ जोन ताइक्वांडो चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर दो स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीता है।
विज्ञापन

बीते 22 अक्तूबर को संपन्न प्रतियोगिता के अंडर-19 वर्ग में हर्षिका जोशी और तृप्ति कनवाल ने स्वर्ण पदक जीता। अंडर-14 वर्ग में ज्योति खेतवाल ने कांस्य पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय पहुंचने पर खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद कुमार पांडे ने बताया कि प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के बूते हर्षिका और तृप्ति का चयन राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए हुआ है। कार्यक्रम में विद्यालय का शिक्षण स्टाफ मौजूद था। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें