गरुड़। तहसील गरुड़ में सबरजिस्ट्रार कार्यालय नहीं होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जमीन खरीद और विक्रय का पंजीयन कराने के लिए विकासखंड गरुड़ के लोग जिला मुख्यालय जाने को मजबूर हैं।
मालूम हो कि तत्कालीन सीएम स्व. नारायण दत्त तिवारी ने 15 साल पूर्व गरुड़ तहसील की घोषणा की थी। तहसील तो बन गई लेकिन सब रजिस्ट्रार कार्यालय आज तक नहीं खुला। बार एसोसिएशन गरुड़ ने कई बार तहलील में सब रजिस्ट्रार कार्यालय खोले जाने के संबंध में सीएम पुष्कर सिंह धामी के समक्ष मांग उठाई। मगर इसके बावजूद सब रजिस्ट्रार कार्यालय नहीं खोल सका है। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष हरीश जोशी, एडवोकेट चंद्रशेखर कांडपाल, जेसी आर्या, दिग्विजय फर्स्वाण, उमेश पांडे, हरीश भट्ट ने सीएम से गरुड़ में शीघ्र सब रजिस्ट्रार कार्यालय खोलने की मांग की है।