फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: कवियों ने रचनाएं प्रस्तुत कीं

Sun, 10 Sep 2023 12:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत जयंती की पूर्व संध्या पर तहसील बार भवन में काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। कवियों ने पंडित पंत के जीवन, पर्यावरण संरक्षण, नारी शक्ति, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ आदि विषयों पर रचनाएं प्रस्तुत कीं। काव्य गोष्ठी का शुभारंभ डॉ. पिंकी पांडेय ने माता सरस्वती तु कैं करनू प्रणाम... से की।
विज्ञापन

उन्होंने दस दिसंबर को जन्मे, भारत के पूत महान थे... के माध्यम से पंडित पंत की जीवनी को प्रस्तुत किया। डॉ. नेहा भाकुनी ने नारी तू ले ऐसी उड़ान, तेरी ओर देखता रह जाए सारा जहान... सुनाई। वंशीधर जोशी ने किसने थामी है पतवार, बेड़ा कौन लगाए पार.. का प्रस्तुतीकरण किया। रमेश कृषक ने वृक्षों की जब करोगे रक्षा, तभी बनेगा जीवन अच्छा.. प्रस्तुत की। रिंकू आगरी ने बेटी बचाओ -बेटी पढ़ाओ, देश को प्रगति पथ पर आगे ले जाओ.. प्रस्तुत की। गोष्ठी का समापन आयोजक किशन सिंह मलड़ा ने मैं पला हूं बड़ी दूर, वृक्षों की छांव में, वो बातें और कहां जो होती हैं गांव में.. सुनाकर किया। इस मौके पर अधिवक्ता गोविंद सिंह भंडारी, दलीप सिंह खेतवाल, इंद्र सिंह परिहार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें