फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: बागेश्वर में निकाली भगवान श्रीकृष्ण की भव्य शोभायात्रा

Sun, 10 Sep 2023 12:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
बागेश्वर में जन्माष्टमी महोत्सव के समापन पर निकाली शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
बागेश्वर। नगर के राधाकृष्ण मंदिर में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का समापन किया गया। हल्की बारिश की फुहारों के बीच श्रद्धालुओं ने नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली। बाजार में गोविंदाओं की टोली ने दही हांडी तोड़ी। श्रद्धालुओं को प्रसाद भी बांटा गया।
विज्ञापन

राधाकृष्ण मंदिर में आयोजित महोत्सव के पहले दिन बुधवार को पूजा-अर्चना के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। आधी रात को आतिशबाजी के साथ भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। पुजारी और भक्तों ने मंदिर में पूजा की। दूसरे दिन भी मंदिर में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना, भजन कार्यक्रम किए। शुक्रवार शाम को भंडारे का आयोजन किया गया। शनिवार को दोपहर बाद मंदिर से भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति के साथ शोभायात्रा निकाली गई। मंदिर से होकर शोभायात्रा कांडा मार्ग, माल रोड, स्टेशन मार्ग, एसबीआई तिराहा, गोमती पुल होते हुए तहसील मार्ग पहुंची। यहां दही-हांडी का आयोजन किया गया था।
गोविंदाओं की टोली ने दही हांडी तोड़ने के लिए पूरा जोर लगाया। उनकी जोर आजमाइश देखने के लिए भारी संख्या में लोग उमड़े। लोगों ने घरों की छत पर खड़े होकर कार्यक्रम का लुत्फ उठाया। वापस नगर होते हुए शोभायात्रा राधाकृष्ण मंदिर पहुंची जहां विधिविधान से पूजा के बाद महोत्सव का समापन किया गया। इस मौके पर मंदिर समिति के गणेश जोशी, पूरन जोशी, दर्शन जोशी, मनोज बचखेती, जीवन तिवारी, गिरीश गौड़, मदन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें