फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: हृदय रोग से परेशान युवक ने खाया जहर, मौत

Thu, 29 Oct 2026 01:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। व्हील कुलवान निवासी प्रदीप कुमार (25) ने बुधवार सुबह अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उसे तत्काल अस्पताल ले गए जहां जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रदीप पिछले दो वर्षों से गंभीर हृदय रोग से पीड़ित था और बीमारी के चलते मानसिक रूप से काफी परेशान रहता था। परिजनों ने उसका काफी उपचार भी कराया था लेकिन स्वास्थ्य में अपेक्षित सुधार न होने के कारण वह लगातार तनाव में चल रहा था। प्रदीप के परिवार की आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं है। उसके परिवार में पांच भाई और दो बहनें हैं। इस दर्दनाक घटना के बाद से पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें