फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा कांग्रेसियों ने सरकार की नीतियों के खिलाफ दिया धरना, नारेबाजी की

विज्ञापन
बागेश्वर में रोजगार, स्वास्थ्य सुविधा की मांग के लिए धरना देते युवक कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। बदहाल स्वास्थ्य सेवा को सुधारने, बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने की मांग को लेकर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को गांधी पार्क में धरना दिया। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया।
विज्ञापन

धरना स्थल पर हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि डबल इंजन की सरकार होने के बाद भी प्रदेश में स्वास्थ्य सेवा बदहाल हो गई हैं। अस्पतालों में विशेषज्ञ डाक्टरों के पद रिक्त पड़े हैं। पहाड़ के दूरस्थ गांवों के लोगों को उपचार के लिए हल्द्वानी व शहरों में जाना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि तीन साल के कार्यकाल में सरकार युवाओं को रोजगार देने में नाकाम रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार बेरोजगार युवाओं के साथ तानाशाही रवैया अपना रही है। प्रदेश में शिक्षकों व अन्य कर्मचारियों के कई पद खाली चल रहे हैं। रिक्त पदों के सापेक्ष नियुक्तियां नहीं निकाली जा रही हैं। रोजगार नहीं मिलने से बेरोजगार युवाओं में असंतोष बढ़ रहा है। धरना देने वालों में युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष दर्शन कठायत, कुलदीप मेहता, संजय चन्याल, सूर्यभान दफोटी, रिजवान खान, पुष्पेश पंत, गिरीश पांडे, मोहम्मद हसीब, अजय चंदोला, भीम कुमार, कृष्णा आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें