फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रम विभाग की योजनाओं का लाभ नहीं मिलने से मजदूरों में गुस्सा

विज्ञापन
बागेश्वर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते मजदूर। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। श्रम विभाग की योजनाओं का लाभ नहीं मिलने से भवन एवं सन्निर्माण संघ ने रोष जताया। संघ से जुड़े मजदूरों ने जिला कार्यालय में प्रदर्शन कर 15 दिन के भीतर समस्याओं का संज्ञान लेने की मांग की है। मजदूरों ने नियत समय पर समस्याएं हल नहीं होने पर डीएम कार्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण संघ के प्रांतीय अध्यक्ष गणेश सिंह बोरा के नेतृत्व में मजदूरों ने विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। प्रांतीय अध्यक्ष गणेश सिंह बोरा ने कहा कि सरकार ने निर्माण कार्य में लगे मजदूरों की आर्थिक हालत सुधारने के लिए कल्याणकारी योजनाएं शुरू करवाई थी, जिसके लिए मजदूरों ने श्रम विभाग में पंजीकरण भी करवाया। विभाग में तीन साल पूर्व आवेदन करने के बावजूद अब तक मजदूरों को लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने बताया कि जिले में करीब 1250 पंजीकृत मजदूरों को वर्ष 2017-18 में कौशल विकास कार्यक्रम के तहत 15 दिन का प्रशिक्षण दिया गया।
इस दौरान प्रत्येक मजदूर को 280 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से देय था। अब तक मजदूरों को इस धनराशि का भुगतान नहीं किया गया है। वर्ष 2019 में सैकड़ों मजदूरों ने छात्रवृत्ति, विवाह के उपरांत योजना के लाभ के आवेदन नियमावली के अनुसार श्रम विभाग में जमा कराए थे। वर्तमान तक किसी भी पंजीकृत श्रमिक को इनका लाभ नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि योजनाओं के नाम पर श्रमिकों का केवल शोषण किया जा रहा है। जिसे संघ किसी हाल में सहन नहीं करेगा। उन्होंने श्रमिकों का शोषण बंद करने और उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ तत्काल देने की मांग की। कहा कि समस्याएं हल नहीं होने पर फरवरी के पहले सप्ताह से श्रमिक डीएम कार्यालय में आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस मौके पर शिवचरण सिंह बिष्ट, विशन दत्त भट्ट, भूपाल सिंह बोरा, हेमा देवी, हंसी देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें