बागेश्वर। योग दिवस पर जिला मुख्यालय के साथ ही कपकोट और कांडा में भी लोगों ने घरों में योगाभ्यास किया। एडीएम राहुल कुमार गोयल और डीडीओ केएन तिवारी ने भी घर में योगाभ्यास कर सबको इसके लिए प्रेरित किया।
मोहल्ला चौरासी, अग्निकुंड, मंडलसेरा, गडरिया चौरा, गाड़गांव, राम मंदिर घेटी, कांडा, कपकोट में योग शिक्षकों ने लोगों को योगाभ्यास कराया। भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के सदस्य प्रमोद जोशी ने गरुड़ में अर्चना भंडारी, ज्योति पांडेय, गिरधर पांडेय, सूरज गोस्वामी आदि लोगों को योगाभ्यास कराया। नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा समन्वयक ध्रुव डोगरा के नेतृत्व में बागेश्वर में स्वयंसेवकों ने योगाभ्यास किया।
भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के जिला प्रभारी गणेश कांडपाल, पतंजलि युवा भारत के राज्य प्रभारी केवलानंद जोशी, जिला युवा प्रभारी कृष्णा, पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी दीप चंद, महिला पतंजलि योग पीठ की जिला प्रभारी नीलम, नीमा पांडे, चंचला पांडे, तहसील प्रभारी गणेश पांडे, केशवानंद ने अपने घरों में परिवार और पड़ोसियों के साथ योग दिवस मनाया। शिविर में गौरव, महेश, जगदीश, प्रशांत, खेमानंद, संतोष, किशन मलड़ा, सुमन, जीवन, राजू, रोहित, राहुल, भगवान, दीया, मनीषा, भूपेश, सोनू, दिनेश, ललित, एमडी पांडे आदि थे। शिविर के बाद वृक्षपुरुष किशन मलड़ा के नेतृत्व में पौधरोपण किया गया। इंटर कॉलेज क्वैराली में शिक्षक कैलाश अंडोला ने एनसीसी कैडेटों को योगाभ्यास कराया। कांडा में विहिप के प्रखंड अध्यक्ष दरपान सिंह धपोला, कमस्यार प्रखंड के अध्यक्ष आनंद सिंह धपोला के नेतृत्व में योग किया गया। कपकोट में योगाचार्य रवींद्र कुमार कोहली ने योगाभ्यास कराया।
बागेश्वर में योगाभ्यास करते लोग। संवाद न्यूज एजेंसी- फोटो : BAGESHWAR