फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: बैजनाथ अस्पताल में हफ्ते भर से एक्सरे ठप

Fri, 08 May 2026 11:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़(बागेश्वर)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हैं। बीते एक सप्ताह से अस्पताल की एक्सरे मशीन खराब पड़ी है, जिससे क्षेत्र की जनता को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एक्सरे की सुविधा ठप होने से मरीजों को बिना इलाज के ही बैरंग लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बैजनाथ अस्पताल में केवल गरुड़ तहसील ही नहीं, बल्कि पड़ोसी जनपद चमोली के ग्वालदम, थराली और देवाल क्षेत्रों से भी प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। एक्सरे मशीन में आई तकनीकी खराबी के कारण समय और धन की बर्बादी कर अस्पताल पहुंच रहे मरीजों को भारी निराशा हाथ लग रही है। गंभीर मरीजों को मजबूरन निजी क्लीनिकों या बागेश्वर और अल्मोड़ा के अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है। एक्सरे सुविधा बंद होने पर सिविल सोसाइटी ने कड़ा रोष जताया है। सोसाइटी के अध्यक्ष डीके जोशी, संरक्षक हरीश जोशी, उमाशंकर भाकुनी और प्रकाश पांडे ने कहा कि अस्पताल की अव्यवस्थाओं का खामियाजा गरीब जनता को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से जनहित में शीघ्र एक्सरे सुविधा सुचारू करने की मांग की है।

....कोट
एक्सरे मशीन का एक महत्वपूर्ण पार्ट खराब हो गया था, जिसे ठीक करने के लिए मैकेनिक बाहर ले गया था। फिलहाल वह पार्ट ठीक नहीं हो पा रहा है। अब अस्पताल में नई मशीन लगाने की प्रक्रिया ही विकल्प है। - डॉ. सपना राजपूत, प्रभारी चिकित्साधिकारी, सीएचसी बैजनाथ
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें