फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: सरयू पुल और आरे बाईपास पर बनेगी पार्किंग

Fri, 08 May 2026 11:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। नगर क्षेत्र में समस्या बनती जा रही ट्रैफिक जाम की समस्या के समाधान के लिए डीएम आकांक्षा कोंडे ने कड़े तेवर दिखाए हैं। समीक्षा बैठक में उन्होंने अधिकारियों को सुव्यवस्थित आवागमन सुनिश्चित करने के लिए पार्किंग निर्माण और यातायात सुधार के सख्त निर्देश दिए।
विज्ञापन

शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में लोनिवि को सरयू पुल और झूला पुल के समीप सर्फेस पार्किंग विकसित करने के लिए सर्वे कर चार दिन के भीतर प्रस्ताव देने को कहा है। सिंचाई विभाग को डिग्री कॉलेज तिराहे और ग्रामीण निर्माण विभाग को आरे बाईपास के निकट पार्किंग निर्माण हेतु एस्टीमेट तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जजी रोड पर हो रहे अतिक्रमण को हटाने के लिए लोनिवि को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। शहर में वाहनों के बढ़ते दबाव को कम करने के लिए उन्होंने नो व्हीकल डे को प्रभावी ढंग से लागू करने की योजना बनाई है।
इसके लिए उन्होंने अधिकारियों को व्यापार मंडल और टैक्सी यूनियन के साथ बैठक कर सुझाव लेने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़क पर बेतरतीब खड़े वाहनों के विरुद्ध केवल चालान ही नहीं, बल्कि बार-बार नियम तोड़ने पर वाहन सीज करने की कार्रवाई भी अमल में लाई जाए। इस मौके पर सीडीओ आरसी तिवारी, एडीएम एनएस नबियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें