फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घायल घुरड़ भटककर मंडलसेरा पहुंचा

Mon, 22 Apr 2019 11:41 PM IST
दीपक नेगी बागेश्वर।
विज्ञापन
बागेश्वर के मंडलसेरा में मिले घायल घुरड़ को वन विभाग को सौंपते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 जंगल में घायल हुआ एक घुरड़ सोमवार को भटककर मंडलसेरा गांव पहुंच गया। ग्रामीणों ने घुरड़ को पकड़कर वन विभाग को सौंप दिया। पशु चिकित्सकों द्वारा घायल घुरड़ का इलाज किया जा रहा है। ठीक होने के बाद वन विभाग इसे जंगल में छोड़ेगा। 
विज्ञापन


सोमवार की दोपहर मंडलसेरा गांव में भटकता हुआ घुरड़ दिखा। वृक्ष प्रेमी किशन सिंह मलड़ा के बगीचे के समीप  पहुंचने पर लोगों ने उसे पकड़ लिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने घायल घुरड़ को कब्जे में लिया। रेंजर मोहन सिंह नयाल ने बताया कि घायल घुरड़ के पैर में चोट लगी है। लगता है कि जंगल में यह घुरड़ झुंड से अलग होकर भटक गया। पशु चिकित्सक डॉ मयंक नैथानी घायल घुरड़ का इलाज कर रहे हैं। बताया कि एक दो घुरड़ का इलाज चलेगा। स्वस्थ होने के उपरांत घुरड़ को जंगल में छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें