फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे के बाद आधे घंटे तक तड़पता रहा घायल 

Tue, 01 Aug 2017 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
विज्ञापन
वाहन की टक्कर से घायल नवीन सिंह परिहार। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागेश्वर-बैजनाथ मोटर मार्ग पर अज्ञात वाहन ने युवक को टक्कर मार दी। हादसे में घायल युवक करीब आधे घंटे तक सड़क पर ही तड़पता रहा, लेकिन कोई मदद के लिए आगे नहीं आया। बाद में वहां से गुजर रहे कपकोट के पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण की नजर उस पर पड़ी और उन्होंने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। 
विज्ञापन


रवाईखाल निवासी नवीन सिंह परिहार पुत्र ईश्वर सिंह की रवाईखाल में चाय की दुकान है। सोमवार शाम को वह दुकान बंद कर अपने घर की ओर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसको टक्कर मार दी।

वाहन की टक्कर से घायल नवीन सिंह सड़क किनारे पड़ा तड़पता रहा। इस दौरान वहां से कई वाहन गुजरे, लेकिन किसी ने भी उसकी मदद नहीं की। बाद में गरुड़ की ओर जा रहे कपकोट के पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने घायल नवीन सिंह को अपने वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


युवक के सिर और कंधे में गंभीर चोटें आई हैं। मामले में फिलहाल अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है। इधर, मंगलवार को आरे के पास एक दोपहिया वाहन रपटने से कठायतबाड़ा निवासी भूपाल सिंह खेतवाल घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें