बागेश्वर। माघ पूर्णिमा के अवसर पर विपिन सरस्वती विद्या मंदिर जूनियर हाईस्कूल गागरीगोल में सुंदरकांड, माघी खिचड़ी का आयोजन हुआ। इसमें स्कूली बच्चों के साथ ही बड़ी संख्या में अभिभावकों ने भी प्रतिभाग किया। विद्यालय में सुबह सुंदरकांड का पाठ किया गया। सुंदरकांड के पाठ के बाद माघी खिचड़ी प्रसाद के रूप में बांटी गई। इस दौरान प्रधानाचार्य सुरेश जोशी, प्रबंध समिति के पदाधिकारियों सहित अन्य विद्यालयों से आए आचार्य भी मौजूद रहे।
बागेेश्वर। शुक्रवार जिले में माघी पूर्णिमा श्रद्धा, भक्तिपूर्वक मनाई गई। पूजार्थियों की मंदिरों में सुबह से ही भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने नगर के सरयू, गोमती के पवित्र संगम पर हर-हर महादेव के जयघोष के साथ डुबकी लगाई, भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। इसके बाद उन्होंने पौराणिक बागनाथ, काल भैरवनाथ, बाणेश्वर भगवान को जलार्पण कर पुण्य अर्जित किया। श्रद्धालुओं ने तीर्थ पुरोहितों से रुद्रीपाठ करवाया। उधर कपकोट, कांडा, दुग नाकुरी, काफलीगैर तहसीलों में भी माघी पूर्णिमा श्रद्धा, भक्ति के साथ मनाई गई। वहां देवालयों में पूजार्थियों की सुबह से ही भीड़ रही।