बागेश्वर। जिला कांग्रेस कमेटी बागेश्वर की यहां एक होटल में हुई बैठक में पंचायत चुनावों पर चर्चा की गई। प्रभारी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव, जिला पंचायत चंपावत के निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष खुशाल सिंह अधिकारी ने कहा कि एकजुटता से ही पंचायत चुनाव में सफलता मिलेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पंचायत चुनाव की तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया।
कार्यकर्ताओं को पंचायत चुनाव में जीत के लिए अभी से एकजुट होकर काम करने के लिए प्रेरित किया गया। कहा कि कार्यकर्ताओं को गांव-गांव जाकर कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने के लिए प्रेरित किया जाए। अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक ने की।
पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, प्रकाश मेहरा, प्रेम सिंह, हरीश, महेश पंत, बहादुर बिष्ट, रमेश भंडारी, राजेंद्र कुमार, सुंदर सिंह मेहता, गजेंद्र टंगड़िया, रणजीत दास, जितेंद्र मेहता ख्याली दत्त जोशी, सज्जन लाल टम्टा, त्रिभुवन नेगी, योगेश अस्वाल, जगत सिंह नेगी, बसंत लाल टम्टा, बाला राम, रणजीत डसीला, गिरीश सिंह गड़िया, दीपक गिरी गोस्वामी, दर्शन कठायत, हीरा सिंह, भुवन पाठक, पनी राम, विनोद कुमार पाठक, कैलाश पवार, ईश्वर चंद्र पांडे, रणजीत डसीला, सुरेश लाल आर्या, केशव लाल आदि थे।
फोटो- (12बीजीएस27पी)