फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएसएस की छात्राओं ने निकाली श्रमिक जागरूकता रैली

Thu, 01 Dec 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
 राजकीय बालिका इंटर कालेज की एनएसएस की छात्राओं का उर्दू मीडियम स्कूल में चल रहा प्रशिक्षण शिविर बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। शिविरार्थियों ने बागनाथ मंदिर तक श्रमिक जागरूकता रैली निकाली। मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान भी चलाया। रैली में वह प्ररेणादायक नारे लगा रही थीं।
विज्ञापन


पतंजलि योग समिति के दीप चंद्र जोशी ने शिविरार्थियों को योग की विभिन्न मुुद्राओं का अभ्यास कराया। उन्होंने कहा कि नियमित योग से जहां स्वास्थ्य अच्छा रहता है, वहीं बुद्धि का भी विकास होता है। आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल और आपदा प्रबंधन के प्रशिक्षक भुवन चौबे ने छात्राओं को आपदाकाल में खोज-बचाव के तरीके बताए। सायं सत्र में छात्राओं ने खेलकूद किए। वहां कार्यक्रम अधिकारी दीपा उपाध्याय और उनकी सहयोगी नीलम रावत भी मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें