बागेश्वर में नारेबाजी करते परिवहनकर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
परिवहन मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ की जिला इकाई ने नए वाहनों के पंजीयन संबंधी कार्य निजी हाथों में सौंपे जाने की सुगबुुगाहट का कड़ा विरोध किया है। उन्होंने सरकार की इस योजना को कर्मचारी विरोधी बताया। बृहस्पतिवार की सुबह कर्मचारियों ने सरकार की तैयारी के विरोध में जमकर नारेेबाजी की।
उन्होंने कहा शासन का यह कदम कर्मचारियों के लिए काफी घातक होगा। इससे कई कर्मचारियों का भविष्य अंधकारमय हो जाएगा। सभा के बाद उन्होंने संगठन के प्रदेश अध्यक्ष को पत्र भेजा। पत्र में इस निर्णय का पुरजोर विरोध करते हुए आंदोलन की रणनीति तैयार करने को कहा है। सभा और नारेबाजी करने वालों में संगठन के शाखाध्यक्ष तारा दत्त खोलिया, निश्चय जोशी और यतिन तिवारी आदि शामिल थे।