फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रमिक कार्ड बनाने आते हैं, खाली हाथ जाते हैं

विज्ञापन
बागेश्वर के श्रम प्रवर्तन अधिकारी कार्यालय में लगी लोगों की भीड़। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। श्रम कार्यालय के अंदर और बाहर बुधवार सुबह 11:30 बजे लोगों की भीड़ लगी थी। कोरोना काल में श्रमिक कार्ड के लिए लोग दूर-दराज से पहुंचे थे। लोगों का कहना था कि वह लोग श्रम कार्यालय के चक्कर काटते-काटते थक गए हैं। कई महीने से चक्कर काटने के बाद भी श्रमिक कार्ड नहीं बन पाए। कार्ड न बनने से उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। समय से कार्ड न बनने से लोगों में रोष था। कार्यालय की ढीली कार्यप्रणाली पर लोगों ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

समय 11:45
गरुड़ से बागेश्वर श्रम कार्यालय पहुंचे नंदन सिंह ने बताया कि वह दस बार श्रम प्रवर्तन कार्यालय आ चुके हैं लेकिन अभी तक उनका श्रमिक कार्ड नहीं बन पाया है। आवश्यक दस्तावेज जमा करने के बाद भी श्रमिक कार्ड नहीं बन पा रहा है। कार्यालय में दो बार दस्तावेज जमा करा चुका हूं। बार-बार टाला जा रहा है।
समय 11:54
खरई (बागेश्वर) से श्रम कार्यालय पहुंची शांति जोशी ने बताया कि वह जुलाई 2019 से श्रमिक कार्ड के लिए चक्कर काट रही हैं। कर्मचारी एक सप्ताह में आना, एक महीने बाद आना कहते हैं। जब भी यहां पहुंचते हैं, तो खाली हाथ लौटना पड़ता है। 20 बार श्रम कार्यालय के चक्कर काट चुकी हूं। कार्ड नहीं बन पाया है।
विज्ञापन

समय 12:18
कपकोट की मंजू देवी ने बताया कि वह आठ बार श्रमिक कार्ड के लिए श्रम कार्यालय बागेश्वर आ चुकी हैं। अभी तक उनका श्रमिक कार्ड नहीं बन पाया है। कार्ड न होने से सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। कार्यालय से जब कार्ड न बनने का कारण पूछा जाता है तो बाद में आने को बोला जाता है।
समय 12:25
कपकोट से श्रमिक कार्ड बनाने पहुंचे सुरेंद्र राम ने बताया कि सारे कागजात जमा करने के बाद भी श्रमिक कार्ड नहीं मिल पा रहा है। करीब आठ बार वह कार्यालय आ चुके हैं। कार्ड के लिए उन्हें बार-बार टाला जा रहा है। नहीं बनने का कारण पूछने पर कर्मचारी अलग-अलग कारण बताते हैं।
श्रमिक कार्ड बनाने का कार्य जारी है। हर दिन लोगों के कार्ड बनाए जा रहे हैं। 15 दिन के भीतर कार्ड बनाने का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। - सुरेश चंद्र श्रम प्रवर्तन अधिकारी बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें