फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविदा कर्मचारियों की हड़ताल से कामकाज प्रभावित

विज्ञापन
बागेश्वर में कार्य बहिष्कार के दौरान प्रदर्शन करते सैनिक कल्याण कर्मचारी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। उपनल संविदा के बजाय विभागीय संविदा में तैनाती देने की मांग को लेकर जिला सैनिक एवं पुनर्वास कल्याण कार्यालय के संविदा कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल पांचवें दिन भी जारी रही। कार्यालय परिसर में कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर धरना दिया। कर्मचारियों की हड़ताल से कार्यालय में कामकाज ठप रहा। दूरस्थ क्षेत्र से जरूरी कामों के लिए आ रहे भूतपूर्व सैनिकों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

सहायक सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी रमेश चंद्र तिवारी ने बताया कि विभागीय संविदा और सातवें वेतनमान का लाभ दिलाने की मांग को लेकर संविदा कर्मचारी धरने पर डटे हैं। कार्यालय में कार्यरत सभी 14 संविदा कर्मचारी आंदोलनरत हैं। कर्मचारियों की हड़ताल के कारण कार्यालय में पेंशन प्रकरण, पहचान पत्र वितरण और खाता संबंधी कार्य प्रभावित हो गए हैं।
जिले के कपकोट, गरुड़, बागेश्वर, दुग नाकुरी, काफलीगैर तहसीलों से रोजाना पूर्व सैनिक विभिन्न कार्यों के लिए कार्यालय आते हैं। कर्मचारियों के आंदोलन से उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इधर, कर्मचारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांग को पूरा नहीं कर दिया जाता, धरना जारी रहेगा। कर्मचारियों ने जल्द मामले को लेकर सकारात्मक निर्णय न लिए जाने पर आंदोलन को तेज करने की भी चेतावनी दी। धरने पर दीप चंद्र बिष्ट, महेश कांडपाल, शोबन सिंह, मोहन चंद्र पंत, किशन परिहार आदि बैठे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें