फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर में एक सप्ताह बाद आया कोरोना का मामला

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में एक सप्ताह बाद कोरोना का नया मामला आया है। नया मामला आने के बाद जिले में कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या दो हो गई है। पिछला मामला 26 फरवरी को आया था। जिले में कोरोना टीकाकरण के बीच जांच के लिए सैंपल लेने का सिलसिला भी जारी है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. बीडी जोशी ने बताया कि शुक्रवार को जिले से कोरोना जांच के लिए 135 लोगों के सैंपल भेजे गए हैं। अब तक जिले से 53,386 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैँ। जिनमें 1414 की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 1395 मरीज कोरोना को मात देने में कामयाब रहे। 17 लोगों की महामारी से मौत भी हुई है। उन्होंने कहा कि टीकाकरण के साथ-साथ लोगों को कोरोना के खतरे के प्रति आगाह भी किया जा रहा है। लोगों से फिर से बढ़ रहे कोरोना के मामलों को देखते हुए मास्क के प्रयोग, सामाजिक दूरी के पालन और हाथों को बार-बार सैनिटाइज करने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें