फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला होली: कहीं गीत-नृत्य तो कहीं हंसी-ठिठोली से बांधा समा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर/गरुड़। नगर से लेकर गांवों तक महिलाएं होली के उल्लास में डूबी रहीं। चंद्रग्रहण के कारण नगर के कुछ इलाकों में महिलाओं ने होली गायन नहीं किया। कुछ महिलाओं की टोली ने भजन-कीर्तन किए। ग्रामीण क्षेत्रों में महिला होली की धूम रही।
विज्ञापन

नगर के ज्वालादेवी वार्ड में महिलाओं ने होली गायन किया। इस दौरान महिलाओं ने नृत्य और स्वांग से कार्यक्रम का भरपूर लुत्फ उठाया। गरुड़ में भी नगर क्षेत्र से लेकर ग्रामीण अंचलों तक महिलाओं ने होली गायन किया। दया पंत, कविता खोलिया, अनामिका जोशी, सीमा पांडे, रेखा खोलिया, प्रीति नेगी, पूनम जोशी, हिमानी जोशी आदि ने बताया कि होली का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। नगर क्षेत्र के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी महिलाएं पारंपरिक होली गीत, चांचरी गायन कर रही हैं। खुनौली क्षेत्र की महिलाओं ने भी होली गायन का परंपरा का निर्वहन किया। पूरा क्षेत्र होली के खुमार में डूबा हुआ है। जिला मुख्यालय के नदीगांव, कफलखेत समेत कुछ स्थानों पर चंद्रग्रहण के कारण महिला होली का आयोजन नहीं हुआ। संवाद
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें