फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयारतोली में महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

विज्ञापन
गरुड़ के अयारतोली गांव में कलश यात्रा निकालती महिलाएं। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। गरुड़ के अयारतोली शिव मंदिर में संगीतमय भागवत कथा का आयोजन शुरू हो गया है। कथा से पूर्व गांव की महिलाओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली। इस दौरान भक्तों ने भगवान शिव के जयकारे लगाए।
विज्ञापन

कथा का आयोजन मुख्य यजमान गोपाल सिंह बुड़ाथोकी की ओर से कराया जा रहा है। रविवार को सुुबह थानेश्वर मंदिर से पारंपरिक परिधान में महिलाएं कलश यात्रा लेकर निकलीं। भक्तजनों ने भी उनका साथ दिया। महिलाएं पास की नदी से कलश में जल लेकर आईं। मंदिर में पुरोहितों ने विधि विधान से पूजा अर्चना करवाई। पूजा में मुख्य यजमान बुड़ाथोकी अपनी पत्नी तुलसी देवी के साथ बैठे। दोपहर बाद कथा का आयोजन हुआ। कथा के बाद प्रसाद वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें