फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीसी कैडेट सीख रहे युद्ध कला

विज्ञापन
बागेश्वर में प्रशिक्षण के दौरान परेड करते एनसीसी कैडेट। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बागेश्वर में 81 एनसीसी बटालियन बागेश्वर की ओर से आयोजित प्रशिक्षण शिविर में एनसीसी कैडेटों को हथियार चलाने के साथ ही मैप रीडिंग, युद्ध कला, टेंट पिचिंग, प्राथमिक इलाज और आपदा प्रबंधन के गुर सिखाए जा रहे हैं। कैंप कमांडेंट कर्नल आशीष भटनागर के नेतृत्व में ई-क्लास से भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कैडेटों को प्रशिक्षण में पूर्ण ऊर्जा के साथ प्रतिभाग करते हुए अनुशासन बनाए रखना होगा, जो कैडेटों के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। शिविर में एनसीसी अधिकारी लेफ्टीनेंट एसएस धपोला, सुबेदार मेजर हेमराज श्रेष्ठ, ट्रेनिंग जेसीओ सूबेदार छत्र बहादुर गुरंग, नायब सूबेदार नरेंद्र सिंह जनौटी, बीएचएम वाईके पांडे, हवलदार बीआर सारन, नायक अरुन सारू, कार्यालय सहायक आशीष डोभाल आदि प्रशिक्षण दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें