फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

Mon, 30 Mar 2026 11:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जौलकांडे गांव के हरज्यू मंदिर में श्रीराम कथा का आयोजन शुरू हो गया है। कथा शुभारंभ से पूर्व गांव की महिलाओं ने जिला मुख्यालय में भव्य कलश यात्रा निकाली।
विज्ञापन

अयोध्या से आए कथाकार सर्वेश महाराज श्रद्धालुओं को गोस्वामी तुलसीदास रचित श्री रामचरितमानस के माध्यम से भगवान की महिमा सुना रहे हैं। सोमवार की सुबह मंदिर में एकत्र हुईं महिलाएं कलश यात्रा लेकर जिला मुख्यालय के लिए रवाना हुईं।
वाहन से नदीगांव तक आने के बाद पैदल यात्रा बाजार से होकर सरयू तट पर पहुंची। महिलाओं ने कलश में जल लेकर बागनाथ मंदिर की परिक्रमा की। इसके बाद यात्रा वापस गांव पहुंची। मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कर कथा का श्रीगणेश किया गया। मुख्य यजमान कैलाश शर्मा और उनकी धर्मपत्नी शशि प्रभा शर्मा ने पूजा संपन्न कराई।
विज्ञापन

पूर्व ग्राम प्रधान दर्वान सिंह बिष्ट ने बताया कि सात दिवसीय श्रीराम कथा के दौरान भजन-कीर्तन भी किए जाएंगे। छह अप्रैल को भंडारे के साथ कथा का पारायण किया जाएगा।
वहां ग्राम प्रधान संजीव कुमार, महेश शर्मा, पूरन शर्मा, दुर्गा देवी, नीमा बलसूनी, प्रेमा बिष्ट, सरस्वती तिवारी, दुर्गा देवी, नरेश उप्रेती, दास मोहन राम आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें