फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: होटल से 104 विस्फोटक छड़ें बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Mon, 30 Mar 2026 11:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। कपकोट पुलिस ने लीती गांव के होटल से संदिग्ध विस्फोटक पदार्थ बरामद कर होटल मालिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

सोमवार को एसपी जितेंद्र मेहरा ने बताया कि रविवार शाम चौकी प्रभारी शामा सुमित कुमार टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग पर थे। मुख्य तिराहे पर एक होटल की चेकिंग के दौरान 104 विस्फोटक छड़ें बरामद हुईं। इन छड़ों पर राज जैल 90 राजस्थान एक्सप्लोसिव केमिकल्स लिमिटेड लिखा हुआ था। पुलिस ने होटल स्वामी पान सिंह (52) निवासी ग्राम लीती को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 2010 से 2012 के दौरान क्षेत्र में सड़क निर्माण का कार्य चल रहा था जिसके बारूद गोदाम की देखरेख वह करता था। कार्य पूरा होने के बाद बची हुई कुछ छड़ों को उसने अपने पास रख लिया था। पुलिस ने विस्फोटक छड़ें मिलने की सूचना कपकोट थाने को दी। जांच के लिए बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर थाने ले गई। वहीं पुलिस सड़क निर्माण से संबंधित ठेकेदार की तलाश में भी जुट गई है ।


ऊधम सिंह नगर से बुलाई गई बीडीएस टीम और स्निफर डॉग मौली

विस्फोटक की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल उच्चाधिकारियों को सूचित किया गया। रात 9:20 बजे ऊधमसिंह नगर से बम निरोधक दस्ता और स्निफर डॉग मौली मौके पर पहुंचे। एसआई चंद्रशेखर उपाध्याय के नेतृत्व में टीम ने उपकरणों और डॉग की मदद से पूरे होटल और आसपास के क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया। टीम ने पुष्टि की कि बरामद सामग्री प्रथम दृष्टया बारूद है, जिसे सुरक्षा की दृष्टि से नष्ट करना आवश्यक है।
विज्ञापन



चेकिंग में आरोपी के कब्जे से 104 जिलेटिन रॉड्स मिले हैं। यह छड़ें 15 साल पुराने हैं जो सड़क निर्माण के समय से उसके पास पड़े थे। अभियुक्त के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। सुरक्षा की दृष्टि से इस सामग्री को विधिक प्रक्रिया के तहत नष्ट किया जाएगा।
विज्ञापन


जितेंद्र मेहरा, एसपी, बागेश्वर


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें