फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं ने गैस ऑफिस का घेराव किया 

Tue, 29 Aug 2017 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
विज्ञापन
गैस आफिस का घेराव करतीं भिटालगांव की महिलाएं।  - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 प्लांट से रसोई गैस की आपूर्ति कम होने से शहर समेत आसपास के गांवों में में गैस का संकट बना हुआ है। पिछले 35 दिनों से गैस नहीं मिलने से नाराज भिटालगांव की महिलाओं ने मंगलवार को गैस ऑफिस पहुंचकर कर्मचारियों का घेराव किया। महिलाओं ने शीघ्र गैस सिलेंडर नहीं मिलने पर डीएम का घेराव और चक्काजाम करने की चेतावनी दी। 
विज्ञापन


मंगलवार को भिटालगांव की महिलाएं गैस ऑफिस पहुंच गईं। महिलाओं ने कर्मचारियों का घेराव कर सिलेंडरों का वाहन नहीं भेजने पर नाराजगी जताई। कहा कि उन्हें 35 दिन बीतने के बाद भी सिलेंडर नहीं मिले हैं। सिलेंडर के लिए तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

महिलाओं ने कहा कि यदि बुधवार तक उन्हें सिलेंडर नहीं मिले तो डीएम का घेराव और एनएच में चक्काजाम कर दिया जाएगा, जिसकी जिम्मेेदारी गैस एजेंसी की होगी। घेराव करने वालों में आनंदी दफौटी, जानकी देवी, पूजा, दीपा तिवारी, गीता तिवारी, रेवती जोशी, देवकी पाठक, भावना रावत, पार्वती देवी आदि महिलाएं शामिल थीं।
विज्ञापन


इधर, गैस एजेंसी के मुताबिक मंगलवार को प्लांट से केवल एक वाहन आया। इसके सिलेंडर तहसील रोड पर बांटे गए, जबकि सोमवार को आया वाहन रीमा क्षेत्र के लिए भेजा गया। गैस ऑफिस के प्रबंधक जीएस बाफिला ने बताया कि दो दिन के भीतर भिटालगांव में गैस की आपूर्ति कर दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें